यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर पीते हैं शराब यात्री धूप में खड़े रहते हैं
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज और सेमरा छोला रोड पर यात्री को रूकने के लिए बस का इंतजार करने के लिए तीन यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। जिसे शराब पीने वाले ने अपना अड्डा बनाया हुआ है। यात्री प्रतीक्षालय में यात्री की जगह शराब पीने वाले का जमावड़ा लगा रहता है। प्रतीक्षालय के अंदर शराब के क्वार्टर चारों देखने को मिल जाएगे गंदगी र्दुगंध का आलम यह कि वहां कोई बैठना तो दूर राहगीरों का निकाल दुर्भर हो गया है। इस गंदगी और दुर्गंध से जानलेवा बीमारी होने का खतरा बना रहता है। दीवारों पर पान मसाले के थूकने के कारण दीवार रगी हुई है। बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

भोपाल विदिशा हाईवे पर प्रतिदिन 40 से 50, बसें यहां से आती जाती है। करीबन 200 यात्री यहां से प्रतिदिन आवागमन करते है। भोपाल, विदिशा इंदौर, सीहोर ,गंजबासौदा ,बीना कुरवाई ,सांची ,रायसेन आने जाने वाले यात्री इन प्रतीक्षालय के सामने धूप में बैठकर बस का इंतजार करते हैं मगर यात्री प्रतीक्षालय में नहीं बैठते क्योंकि उसके अंदर गंदगी का अंबार है। यात्री प्रतीक्षालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। प्रतीक्षालय में यात्रियों की बैठने की व्यवस्था नहीं है। क्योंकि पुरे दिन यहा शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।इस कारण महिलाएं भी यहां बैठकर बसों का इंतजार नही कर पाती है। शाम ढलते ही शराबियों का इन प्रतीक्षालय में बैठना प्रारंभ हो जाता है जो देर रात तक चलता है। इनकी साफ सफाई नहीं होने के कारण यात्री सुविधाओं से वंचित