उवेश खान सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र की जमुनिया घाटी में रविवार रात करीब 11 बजे तेंदुए का खौफनाक नजारा देखने को मिला। एक कार चालक ने तेंदुए को गाय खाते देखा और तुरंत वीडियो बनाकर हमारे संबाददाता उवेश खान को सूचना दी। उवेश खान ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

हम आपको बता दें कि पूर्व में भी वाहन चालकों ने तेंदुए की हलचल देखी थी, लेकिन कोई वीडियो या फोटो सामने नहीं आया था। वही उवेश रिपोर्टर सिलवानी क्षेत्रवासियों से अपील करता है कि रात में अकेले बाइक से जमुनिया घाटी से न जाएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! रायसेन जिले की लेटेस्ट खबर देखने के लिए उवेश रिपोर्टर को अभी फॉलो करें।