Let’s travel together.

महिला दिवस पर एपीएस विश्वविद्यालय में हुई संगोष्ठी

0 99

कई सफल मातृशक्ति ने किया शिरकत, सफल होने के बताए तरीक़े

रीवा।अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में महिला दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ अंशू रानी पटेल रहीं।वहीं अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ विभा श्रीवास्तव ने की तो क्रमशः मुख्य वक्ता डॉ शुष्मिता मिश्रा, डायरेक्टर ऑफ़ आईडीए रीवा,डॉ कल्पना पटेल विहान हॉस्पिटल,डॉ विधी गुप्ता मिनर्व हॉस्पिटल रहीं।

संगोष्ठी की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा से की गई साथ ही डॉ अंशू ने पुष्प गुच्छ,शॉल श्री फ़ल एवं स्मृति चिन्ह से मंचशीन अतिथियों का स्वागत किया एवं संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला।

 

डॉ विभा श्रीवास्तव ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी विधिवत दी तो प्रथम वक्ता डॉ शुष्मिता मिश्रा ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा की आज देश ही नहीं विदेशों में भी भारत की महिलाओं का डंका बज रहा हैं आप सफल होइए एवं अपने रीवा एवं प्रदेश का नाम रोशन करिए।

वहीं डॉ कल्पना पटेल एवं डॉ विधी गुप्ता ने मेडिकल साइंस में बन रहीं महिलाओं के लिए सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा की एवं समाज को जागरूक करने में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। इस संगोष्ठी का संचालन डॉ समता शुक्ला एवं आभार डॉ दीपाली शुक्ला ने किया।लगभग 100 महिलाओं एवं सैकड़ो छात्राओं ने सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811