Let’s travel together.

केबल फाल्ट के कारण लगी थी डेमू ट्रेन में आग, जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट

80

इंदौर ।  रतलाम-इंदौर डेमू ट्रेन में विगत माह हुई आगजनी की घटना की जांच रेलवे ने पूरी कर ली। पश्चिम रेलवे ने जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जो रिपोर्ट सौंपी है उसके मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक और केवल फाल्ट के कारण आग की घटना होने की पुष्टि हुई। अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई का फैसला मुख्यालय स्तर पर होगा।
23 अप्रैल को रतलाम स्टेशन से सुबह रवाना हुई डेमू ट्रेन के मध्य भाग में लगे जनरेटर कार कोच में आग लग गई थी। ट्रेन को प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर रोककर सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए थे। रेलवे ने रतलाम से फायर ब्रिगेड प्रीतम नगर स्टेशन तक भिजवाकर आग पर काबू पाया। आग से जनरेटर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, जिस हिस्से में आग लगी, वहां यात्री नहीं बैठते, इसलिए जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बाद में जली हुई जनरेटर कार को महू भेज दिया गया था, क्योंकि डेमू ट्रेन का रैक वहीं मैंटेन किया जाता है। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार का कहना है कि डेमू ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट मिल गई हैं। जिम्मेदारों पर कार्रवाई का फैसला मुख्यालय स्तर पर होगा।

महू पहुंचकर शुरू की थी जांच

जांच के आदेश के बाद जांच समिति ने महू पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। अब जांच पूरी हो गई है। सूत्रों ने बताया कि जांच में पाया गया कि कोच में लगी एक केबल में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट हुआ, जिसकी वजह से अचानक आग लग गई। यह केबल छुपी हुई जगह रहती है, जो सामान्य मेंटेनेंस के दौरान नहीं दिखती। इसे तब देखा जाता है, जब दो-तीन साल में कोच को ओवरहॉलिंग के लिए भेजा जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811