Let’s travel together.

हलाली डेम से दस दिन अधिक नहरों में छोड़ा पानी,लेकिन नहरों में आया ही नही

0 132

सेमरा अंबाडी और मुस्काबाद में नहर का पानी  20 दिन से नहीं पहुंचने के कारण  किसानों की फसलों में केवल एक बार ही पानी लगा जबकि फसलों को तीन पानी चाहिए 

विभाग ने 10 दिन अधिक नहर में पानी छोड़ने के बावजूद भी नहीं ,5 मार्च से बंद हो जाएगी बंद

मुकेश साहू दीवानगंज 

सम्राट अशोक हलाली डैम की नहर का पानी 20 दिन से अंबाडी, सेमरा , मुस्काबाद गांव के  किसानों के खेत तक नहीं पहुंच  पा रहा है जिससे तीनों गांव के हजारों किसान अपनी फसलों को लेकर अब चिंतित दिखाई देने लगे हैं। किसान योगेश भार्गव, कमल मीणा, हरि पटेल लोधी, हेमंत लोधी, अजय मीणा,  चंचल मीणा , जितेंद्र मीणा सहित कई किसानों का कहना है  कि 20 दिनों से नहर में पानी नहीं आ रहा है।  जबकि दीवानगंज के आसपास के गांव जमुनिया बरजोर पुर, नर खेड़ा, सरार , मुड़िया खेड़ा आदि गांव में नहर का पानी लगातार पहुंच रहा है। लेकिन हमारे खेतों तक पानी नहीं आ रहा है। दूसरी साइड मुड़िया खेड़ा तरफ भी पानी पहुंच रहा है। अब तो नहर बंद होने का समय भी आ गया है अब हमारी फसलों को पानी कहां से मिलेगा।  अभी तक फसलों में केवल एक ही पानी लगा है जबकि फसल को तीन पानी की जरूरत होती है। पानी नहीं मिलने के कारण इस साल गेहूं की फसल का उत्पादन कम होगा। जिससे हम सभी किसानों को काफी हानि होगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहर 5 नवंबर से लगातार  चालू है जो 5 मार्च तक चलेगी, 4 महीने तक लगातार नहर मैं पानी छोड़ा गया है कुछ किसान अटल ज्योति योजना के तहत बिजली से लगातार 24 घंटे पानी नहर में से खींच रहे है जिससे पानी आगे तक नहीं पहुंच पा रहा है। अब हलाली डैम में केवल पीने के लिए ही पानी बचा है इसलिए 5 मार्च से नहर बंद कर दी जाएगी।
हलाली डैम में पानी की कमी होने के कारण उच्च दाब से नहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिस कारण इन गांवों तक पानी नहीं जा पा रहा है। किसानों की मांग पर हमने 10 दिन नहर को

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय  के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक     |     विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811