Let’s travel together.

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय  के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक

0 46

नशा युवा पीढ़ी को पूरी तरह बर्बाद कर रहा है – वेद प्रकाश शर्मा

रायसेन। नशा एक मानसिक बीमारी है और सारे अपराधों की जड़ है आज भारत का युवा नशे के कारण बर्बाद होता जा रहा है और तेजी से खतरनाक नशों की चपेट में आ रहा है जिसे समय पर उपचार ,परामर्श जागरूकता और रचनात्मक कार्यों द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है । भारत सरकार ने नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीतियां बनाई है जिस पर सरकार के विभिन्न विभाग सक्रियता से काम कर रहे हैं।जरूरत है कि आप सब नशे के खतरों को समझें और अपना जीवन बचाने का प्रयास करें। प्राय यह देखा जाता है कि नशे की शुरुआत स्कूल और कॉलेज से होती है और नशे के भयानक परिणाम की

अनभिज्ञता के कारण युवा वर्ग आसानी से नशे की चपेट में आ जाता है ,और एक बार इसकी लत लग जाने के बाद हम शारीरिक मानसिक आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं ,आज जरूरत है कि हम अपने इस सुनहरे वर्तमान को अपना उज्जवल कैरियर बनाने में लगाएं। यह बात नशा मुक्त भारत के मास्टर ट्रेनर और डी डी ए सी उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र सांची के डायरेक्टर  वेद प्रकाश शर्मा ने कहीं। वे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के मार्गदर्शन में डी डी ए सी उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र सांची के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डी डी ए सी उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने कहा कि हमारा भरसक प्रयास है कि युवा वर्ग नशे से दूर रहे और जो युवा नशा नहीं करते हैं वह नशे की भयावहता को समझ जाए इसके लिए हम उन्हें काउंसलिंग ग्रुप काउंसलिंग,,मेडिसिन और विभिन्न थेरेपी द्वारा ठीक करने का प्रयत्न करते हैं हमारा उद्देश्य नशा मुक्त भारत बनाने का है जिसमें आप सब युवाओं की सह भागिता अति आवश्यक है ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक  मनोज बाथम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम स्कूलों और कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के चंगुल से बचाए एवं भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए उनका सहयोग भी ले अब इस कॉलेज के विद्यार्थी नशा मुक्त भारत बनाने में अपना सहयोग देंगे एवं नशा मुक्ति का संवाहक बनेंगे।कार्यक्रम को स्वामी विवेकानंद कॉलेज के प्राचार्य के एम जॉन ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर डीडीए सी सांची के काउंसलर अतुल जाट ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई ।इस अवसर पर डीडी ए सी के आउट रीच वर्कर गोपाल शाक्य और प्रकाश लोधी भी उपस्थित थे कॉलेज के सभी छात्राओं को नशा मुक्ति प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया ।कार्यक्रम का आभार डॉक्टर सचिन कुमार ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811