Let’s travel together.

आज कांग्रेस की पत्रकार वार्ता:: मंत्री प्रहलाद पटेल का इस्तीफा मांगेंगी कांग्रेस

0 219

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा हाल ही में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस उग्र हैं। आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर भी पत्रकार वार्ता रखी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 2 बजे से पत्रकार वार्ता आयोजित कर मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे के मांग की जाएगी।
जिलाध्यक्ष गुजराती ने बताया कि जबकि 6 मार्च को ब्लॉक स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा। 8 मार्च को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 10 मार्च को भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा, जिसमें जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मंत्री प्रहलाद पटेल का वह बयान
तीन दिन पहले मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा था कि अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत सी पड़ गई है, जब नेता आते हैं तो एक टोकरा उन्हें कागज मिलते हैं। मंच पर जब उन्हें माला पहनाएंगे तो एक कागज पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदतें नहीं है। लेने की बजाए देने का मन बनाइए। मैं दावे से कहता हूं आप भी सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे। यह भिखारियों की फौज इक_ा करना यह समाज को मजबूत करना नहीं है। समाज को कमजोर करना है। हम मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है, किसी शहीद का सम्मान तब है जब हम उसके चरित्र के साथ जीने की काािश करें। ऐसा कोई शहीद का नाम जानते होज जिसने किसी से भीख मांगी हो। मुझे नाम बताना, उसके बावजूद भी हम आते हैं और अपने कार्यक्रमों को करके चले जाते हैं। तालिया बजाते हैं और चले जाते हैं। मैं तो आपसे एक ही भिक्षा मांगकर अपनी बात खत्म करता हूं नर्मदापरिक्रमावासी हूं तो भिक्षा तो मांगता हूं। खुद के लिए कभी नहीं मांगता हूं, कोई नहीं कह सकता कि मैंने प्रहलाद पटेल को यह दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811