भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क रेखा को पूर्व कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में रंग रोगन कर रोड के दोनों साइड बनाया गया चबूतरा
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित पर्यटन स्थल कर्क रेखा पर सेल्फी लेने वालों की हमेशा होड लगी रहती है। रोड पर चलने वाले कई राहगीर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहते हैं। सेल्फी पॉइंट पर कुछ साल पहले राजस्थानी लाल पत्थरों का चबूतरा बनाया गया था ताकि पर्यटकों को सेल्फी लेने और बैठने के लिए उचित व्यवस्था मिल सके। लेकिन राजस्थानी लाल पत्थर से बने चबूतरे की देखरेख नहीं होने के कारण चबूतरा जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जो लाल पत्थर लगे थे वह मट मेले होने लगे थे।
रायसेन के पूर्व कलेक्टर अरविंद दुबे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया,के मार्गदर्शन में कर्क रेखा सेल्फी प्वाइंट को 80 हजार के लगभग रुपए से रंग रोगन कर रोड के दोनों साइड पर चबूतरे बने गए। ताकि पर्यटकों को सुविधा मिल सके। साथ ही कर्क रेखा पर स्वाद संगम कैंटीन का शुभारंभ किया गया ताकि बाहर से आए हुए पर्यटकों को सुविधा मिल सके। अब कर्क रेखा पहले से ज्यादा आकर्षित दिखने लगी है जिससे आने-जाने वाले राहगीर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।
यहां पर आने वाले पर्यटकों की मांग है कि इस जगह पर एक छोटा सा गार्डन, एक टॉयलेट, इन फॉरमेशन बोर्ड, और रोड को इस पार से उस पार करने की सुविधा हो जाए तो तो पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलने लगेगी। अभी पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर रोड के इस पार से उस पार आते जाते रहते हैं। जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है क्योंकि भोपाल विदिशा हाईवे 18 अत्यधिक वाहन निकलते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
21 जून को कर्क रेखा क्षेत्र में आदमी का साया भी उ