अनुराग शर्मा सीहोर
भारतीय जनता पार्टी के सीहोर जिला संगठन में बदलाव क्या हुआ कि अब जमीनी तौर पर अंदरूनी रूप से पार्टी में बहुत सा बदलाव आ गया है। पार्टी के अंदर हुए इस परिवर्तन को लेकर अब चर्चाएं निकलकर बाहर भी आने लगी हैं और सभी को समझ भी आ रही हैं। एक ऐसा ही परिवर्तन जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी देखने को मिल रहा है। जिले में युवाओं में पैठ जमाने की जिम्मेदारी संभालने वाली भाजपा की युवा टीम भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले में संगठाानिक बदलाव के बाद कुछ बदल सी गई है। बीते कई दिनों से देखने में आ रहा है कि जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले में गुम हो गई है और जिला भाजयुमो की एक्टिविटी भी पूरी तरह से थम सी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की इस शिथिलता को लेकर अब राजनीति के जानकार भी यही कह रहे हैं कि जरुरी नहीं कि संगठन में हुआ बदलाव सभी को पसंद आए।