Let’s travel together.

डंडे से मारपीट करने वाले आरोपीगणो को तीन-तीन माह का सश्रम कारावास

0 57

– 500-500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया

रायसेन। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील सिलवानी जिला रायसेन  द्वारा आरोपीगण भगवान सिंह पिता राममनोहर धाकड उम्र 24 साल, कौशल पिता राममनोहर धाकड उम्र 21 साल दोनों नि. पिपरिया सिलवानी एवं आरोपी अभिषेक उर्फ भूपेन्द्र पिता चंद्रभान धाकड उम्र 26 साल नि. ग्राम मदनपुर तेंदूखेडा जिला नरसिंहपुर को धारा 323/34 भादवि में तीन-तीन माह का सश्रम कारावास व 500-500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, तहसील सिलवानी, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना अनुसार फरियादी पवन धाकड ने आरक्षी केन्द्र सिलवानी में उपस्थित होकर इस आशय की देहाती नालसी लेख करायी कि दि. 11/05/2022 केा रात्रि 11:15 बजे उसे अभियुक्त भगवानसिंह ने फोन करके खेडापति माता-मंदिर के पास बुलाया फरियादी माता मंदिर के पास गया तो भगवान सिंह धाकड, कौशल एवं अभिषेक उसे मां-बहन की बुरी-बुरी गालियां देने लगे फरियादी द्वारा गालियां देने से मना किया तो तीनों अभियुक्तगण ने फरियादी पवन के साथ डंडे से मारपीट करने लगे जिससे उसके दोनों हाथों, बांये पैर की जांघ पर व पीठ पर चोटें आयीं एवं तीनों जाते-जाते कह रहे थे कि रिपेार्ट की तो जान से खत्मं कर देंगे। फरियादी की उक्त देहाती नालसी के आधार पर आरक्षी केन्द्र सिलवानी में अभियुक्तगण भगवानसिंह, कौशल एवं अभिषेक उर्फ भूपेन्द्र के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं विवेचना पश्चात अभियोग पत्र  न्या्यालय में पेश किया गया। विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन की समस्त दलीलों एवं साक्ष्यों को सुनते हुए आरोपीगणों को धारा 323/34 भादवि में दोषी पाते हुए तीन-तीन माह का सश्रम कारावास एवं 500-500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

न्यूज़ सोर्स-  श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811