Let’s travel together.

विद्यार्थियों को अपने मन में उठने वाले विचारों को सहेजने और अमल करने की जरूरत – डॉ आशीष वर्मा

0 254

दो दिवसीय विज्ञान दिवस में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं और व्याख्यान माला

डॉ.अनिल जैन दमोह

दमोह, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान दिवस मनाया गया दो दिन तक चले इस कार्यक्रम में पहले दिन विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें रंगोली, प्रश्नमंच, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल है। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन समापन अवसर पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता डॉ हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर भौतिकी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ आशीष वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आलोक जैन ने की। मंच पर कार्यक्रम की संयोजक डॉ संध्या पिंपलापुरे, डॉ एस के अग्रवाल, डॉ आर के व्यास, डॉ एन आर सुमन, उपस्थित रहे। मंच संचालन निहारिका चौरसिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ रमेश अहिरवार ने और आभार इरफान खान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ वर्मा ने सरकार के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में की जा रही प्रगति की चर्चा की वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता की बात कही उन्होंने विद्यार्थियों को सतत् और गहन अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया वही प्राध्यापकों को भी अध्यापन में नवाचार करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मन में उठने वाले विचारों को न केवल सहेजना चाहिए बल्कि उन्हें नियमित रूप से लिखकर उस पर अमल भी करना चाहिए। व्याख्यान माला में आंन लाइन जुड़े डॉ विनीत रावत, वैज्ञानिक, बांटनिकल सर्वे आफ इंडिया जोधपुर ने वनस्पति की विविधता पर चर्चा की। डॉ एन आर सुमन ने युवा और विज्ञान विषय पर अपने विचार साझा किए। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण भी हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में क्रांति पटेल और शिवानी पटेरिया को प्रथम पुरस्कार दिया गया वहीं नीतू पटेल और रक्षा पटेल को द्वितीय तथा सौरभ दुबे और शालिनी प्रजापति को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में रिमी जैन को प्रथम गरिमा असाटी को द्वितीय और शालू विश्वकर्मा और साक्षी बेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में टीम सी विजय रही जिसमें संजय विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, दीपेश चौधरी और प्रिंसी चौरसिया को पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में निकिता सोनी, नेहा तिवारी और रेखा तिवारी को प्रथम अभिषेक तिवारी और शिवांगी केहरी को द्वितीय तथा अमर विश्वकर्मा विवेक गुप्ता और जिज्ञासा तिवारी को तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ मनीष साहू ने प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।इस अवसर पर डॉ ऊषा सोनी, डॉ रमेश अहिरवार, श्रीमती मीरा माधुरी महंत, अनिल यादव, विनोद साहू, एकता मसीह, जितेन्द्र धाकड़ डॉ बी डी रेंकवार, डॉ मुनमुन सेन, ऋषिभा दीक्षित, डॉ अनिल जैन, धीरज जांनसन डॉ आशाराम यादव, डॉ सिकंदर डुलगज, रामसिया साकेत सहित महाविद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811