Let’s travel together.

28 अप्रैल को होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का भव्य शुभारंभ

0 244

 

पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने दी महोत्सव की विस्तार से जानकारी

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

बुंदेली गौरव न्यास द्वारा 28 अप्रैल से 7 मई तक आयोजित किए जा रहे बुंदेली दमोह महोत्सव की, आयोजन समिति द्वारा तहसील ग्राउंड में पत्रकार वार्ता कर महोत्सव से संबंधित जानकारी दी गई, जिसमें समिति अध्यक्ष अंबालाल पटेल, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मलैया, कैप्टन वाधवा, सचिव प्रभात सेठ एवं अन्य समिति सदस्यों की उपस्थिति रही, आयोजन समिति द्वारा विस्तार से 10 दिवसीय महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। सिद्धार्थ मलैया ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल 23 को प्रारंभ होने जा रहे बुंदेली दमोह महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। 10 दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता स्वर श्री नृत्यश्री,वाद्य श्री.’ कौन है दमदार’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, साथ ही साथ विभिन्न सांस्कृतिक, लोक संगीत, भजन संगीत एवं नाट्य प्रस्तुति जैसे कार्यक्रम भी होंगे।
सचिव प्रभात सेठ ने बताया कि 28 अप्रैल को महोत्सव का शुभारंभ एवं नृत्यश्री स्वर श्री आर्केस्ट्रा कार्यक्रम, 29 अप्रैल वाद्यश्री, स्वर श्री. कौन है दमदार एवं राम की शक्ति पूजा बेले संगीत कार्यक्रम 30 अप्रैल ग्रामीण जन प्रतिनिधि सम्मेलन, स्थानीय कलाकार द्वारा भजन मंडली कार्यक्रम एव भोपाल की यावर बैंड की प्रस्तुति के साथ
1 मई, स्थानीय शहरी भजन मंडली कार्यक्रम अब्दुल कलाम नाटक एवं मलखंब उज्जैन की प्रस्तुति, 2 मई, भजन मंडली, कवि सम्मेलन एवं महापुरुषों और नारी गौरव संबंधित प्रस्तुति,3,4 मई महिला नृत्य प्रस्तुति,5 मई, प्रसिद्ध लोक गायक जित्तू खरे एवं रुकमणी विजय कुमार बेंगलुरु द्वारा भारत नृत्यम प्रस्तुति,6, मई बड़े बाबा गौरव गाथा नाटिका प्रस्तुति,7 मई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के अवार्ड वितरण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।उपाध्यक्ष कैप्टन वाधवा ने बताया कि खेल,सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ साथ महोत्सव परिसर में अन्य शहरों से आए हुए व्यापारियों द्वारा विभिन्न वस्तुओं की दुकाने एवं फूड जोन में खाने पीने की विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार, विभिन्न तरह के झूले जैसे अन्य मनोरंजन की भरमार 10 दिवसीय महोत्सव में रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811