मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दशहरा पर्व दीवानगंज में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय जहां लोगों ने घरों में विधिवत दशहरा पूजन किया। वहीं, दुर्गा मूर्ति विसर्जन भी शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। दीवानगंज तालाब में अंबाडी ,सेमरा, दालमिल, और दीवानगंज के श्रद्धालुओं ने दुर्गा मूर्ति विसर्जित कर मां को विदाई दी। लोग बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए मां को विदाई देने आए थे इस बार मूर्ति विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस ने एक जगह पर इकट्ठा नहीं होने दिया, हालांकि अतिक्रमण के चलते कई मूर्तियों को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते रोड पर जाम की स्थिति बनी।

दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह और उनकी टीम शाम से ही तलाब के घाट पर पहुंच गई थी क्षेत्र में अधिकांश लोगों ने दीवानगंज तालाब में मूर्ति विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों द्वारा कई जगह विशाल भंडारे के आयोजन भी किए गए, जिनमें प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने पुण्य कमाया। दुर्गा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है। मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को पूरे देश में दशहरा धूमधाम से मनाया गया सत्य की असत्य पर जीत के इस पर्व को विजयादशमी भी कहते हैं. इतना ही नहीं ये पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति व शरद के प्रारंभ होने की सूचना भी देता है. इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी. मान्यता ये भी है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का इसी दिन वध किया था. दशहरा के दिन शस्त्र पूजन करने की भी परंपरा है झांकियां के स्वागत के लिए में दीवानगंज मेन रोड पर दो जगह स्टेज बनाया आया था यहां पर ग्रामीणों ने झांकियां का स्वागत किया साथी झांकियां को शील्ड वितरित की गई