रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई के आदेश दिए जा रहे हैं वहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा शराब के हाथों का विरोध किया गया था जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अहाते तो बंद कर दिए गए पर शराब के ठेकेदारों पर पाबंदी लगाने मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश भी ना काफी दिखाई नजर आ रहे हैं रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा मैं शराब ठेकेदारों द्वारा गांव गांव शराब वाहनों के द्वारा भेजी जा रही है गांव गांव को शराबियों का अड्डा बनाया जा रहा है रायसेन आबकारी में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है शराब ठेकेदारों को अधिकारियों का संरक्षण होने के कारण इनके द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है जिससे लगातार खुलेआम नाश्ते की दुकान गुमठियो किराने की दुकान है आदि पर खुलेआम शराब आसानी से मिल जाती है
इनका कहना है
आपके द्वारा जो जानकारी दी जा रही है आप रायसेन आबकारी ऑफिस आ जाइए यही बात कर लेंगे
पंकज तिवारी जिला आबकारी अधिकारी रायसेन