Let’s travel together.

आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही, एक लाख की अवैध मदिरा जप्‍त

0 70

– कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध संजय कुमार गुप्‍ता, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में बुधवार को वृत्‍त करैरा क्षेंत्रातर्गत नीरज त्रिवेदी आबकारी उप निरीक्षक द्वारा ग्राम आवास (सिकंदरा), दबरा, आदिवासी चक, करोड़ा, जरगवां, सितपुरा कालीपहाड़ी, टीला रोड, बडौरा, सेवड़ी डेरा, फतेहपुर डेरा, छितरी डेरा, एवं छितीपुर डेरा में दबिश दी जाकर कुल 44.1 लीटर देशी मदिरा प्‍लेन/हाथ भट्टी मदिरा जप्‍त कर मप्र आबकारी अधिनियम की विभिन्‍न धाराओं के तहत 12 छापामार कार्यवाहियों में कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शहीदों को नमन करते हुए लायंस ऑफ सागर का म्यूजिकल रोड शो संपन्न     |     स्वतंत्रता के 80 साल बाद भी विकास से अछूता गांव: कीचड़ से भरे रास्ते पर तिरंगा यात्रा निकालने को मजबूर स्कूली बच्चे     |     स्वतंत्रता दिवस पर  ध्वजारोहण, खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए नागरिक     |     सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811