-ऑपरेशन गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी
-मध्य रात्रि में वारंटियों, आदतन अपराधियों, गुण्डा, जिला बदर बदमाशों को चैक किया एवं लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार।`
-पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा कोतवाली पहुच कर स्वयं फोर्स को किया ब्रीफ़ एवं रात भर की कांबिंग गस्त की सतत मॉनिटरिंग

रायसेन। पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में मध्य रात्रि में समस्त SDOP के नेतृत्व में थानावार टीमें गठित कर स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि कॉम्बिग गश्त की गई।

रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान थानावार पुलिस टीम ने 31 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए। 56 गिरफ्तार वारंट तामिली कराए गए। 01 ईनामी बदमाश गिरफ्तार किए। 54 संपत्ति संबंधी आरोपियों को चेक किये ।

जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।

जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रात 12 बजे से अपने क्षेत्र में गश्त शुरू की। मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, एटीम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ व वाहनों को चेक किया गया।साथ ही बदमाशों को अपराध से दूर रहने की हिदायत दी थी।

गश्त के दौरान पुलिस ने 150 से अधिक हिस्ट्रीशीटर, गुण्डा बदमाशों की रात में चेकिंग की साथ ही उन्हें आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।