रायसेन। पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे एसडीओपी बाड़ी श्रीमति अदिति बी सक्सेना के नेतृत्व मे थाना सुल्तानपुर पुलिस ने क्षेत्र मे पैदल फ्लेग मार्च किया।
आगामी त्योहारो एवं जनता में कानून एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने, सुरक्षा की भावना हेतु कस्बा में पैदल भ्रमण कर फ्लेग मार्च निकाला।
एरिया डोमीनेशन/फ्लेग मार्च मे थाना प्रभारी सुल्तानपुर श्री एल डी मिश्रा, सहित कुल 70 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुये।
फोर्स द्वारा पैदल फ्लेग मार्च सुल्तानपुर के मुख्य मार्गो, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, एवं रहवासी क्षेत्र मे किया गया।