Let’s travel together.

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में एम पी में प्रथम स्थान पर रायसेन जिला

0 192

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा स्वयं कर रहे सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की मॉनीटरिंग

सी एल गौर रायसेन

कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा के निर्देशन और सतत् मॉनीटरिंग के परिणामस्वरूप सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण के मामले में रायसेन जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। शुक्रवार 21 फरवरी को जारी राज्य शासन की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की रैंकिंग में रायसेन जिला ‘‘ए‘‘ ग्रेड में कुल वेटेज स्कोर 86.81 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए हैं, कलेक्टर द्वारा जिले में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की स्वयं मॉनीटरिंग की जा रही है। सीएम हेल्पलाईन शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण हुआ है या नहीं या प्रगति कहां तक है, इसकी वस्तुस्थिति जानने कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा स्वयं सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत या समस्या दर्ज कराने वाले नागरिकों को कॉल कर जानकारी ली जाती है। सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी माहों में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811