रायसेन। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना गुजरी दर रात अमरावत घाटी के पास हुई। एक परिवार मंडीदीप से बड़ी बहन का लागुन फलदान कार्यक्रम से वापस लौट रहा था।

तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे बस तीन से चार बार पलटी खा गई। हादसे में 19 वर्षीय मुस्कान साहू और 25 वर्षीय कार चालक अमृतलाल धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में राकेश साहू (24), सुमित साहू (20), अनिकेत साहू (22), राहुल साहू (25) और बद्री प्रसाद साहू (40) शामिल हैं।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के अनुसार, परिवार देहगांव जा रहा था। घटना के समय कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी पंकज कुमार पांडेय मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।