Let’s travel together.

कलेक्टर साहब कब होगी इस नवीन भवन निर्माण की जांच

0 165

-भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी निर्माणाधीन इमारत,घटिया निर्माण के दौरान हुई क्षतिग्रस्त

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

शासन द्वारा लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लेब स्थापित करने नवीन भवन का निर्माण कराया जा रहा है एक भवन निर्माण के लिए शासन लगभग 50लाख का खर्च कर रही है वही जिले से 100km दूर स्थित मुख्यालय में समाहित लगभग 40 ग्राम पंचायतों के बीचोबीच स्थित नगर के इकलौते सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बकस्वाहा की बात कि जाए तो यह बीते 6माह से नवीन भवन का निर्माण कछुआ गति से जारी है वही गुणवत्ता की बात कि जाए तो निर्माण कार्य में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है
हैरान करने वाली बात तो यह है की 6 माह से जारी निर्माण कार्य के बाद भी स्थानीय अधिकारी/ कर्मचारी जानकारी से अछूते नजर आ रहे है तो वहीं जानकारी अनुसार कार्य कर रही निर्माण एजेंसी तिरुमला कंस्ट्रक्शन टीकमगढ़ के मुखिया रोहित भंडारी जो संभाग के कई सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों में करोड़ो की लागत से हो रहे निर्माण कार्यों का ठेका लेकर बैठे है लेकिन अपनी व्यस्तताओं के चलते पेटी ठेकेदारों से घटिया निर्माण कराकर शासकीय राशि को ठिकाने लगा रहे है वहीं पेटी ठेकेदार ने जारी निर्माण कार्य मे तीन मंजिला भवन की जगह दो मंजिला इमारत खड़ी करने की बात कही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है संबंधित विभाग को कई बार मौखिक शिकायत की गई पर निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया निर्माण सामग्री इतनी घटिया है कि निर्माण के दौरान ही जगह जगह नवीन भवन क्षतिग्रस्त हो चुका है

इनका कहना हे –
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घटिया निर्माण कार्य की जानकारी लगी है बीएमओ को पत्र लिखा है जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी।

-भरत पांडे तहसीलदार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811