Let’s travel together.

उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर ने केंद्रीय जिला सहकारी बैंक प्रबंधक जाफरी को किया सम्मानित

0 193

देबेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक प्रबंधक इमरान जाफरी को उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलेक्टर ने ट्राफी व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों व उनके अधीन उनके सहयोगियों ने उन्हें बधाई देते हुए कलेक्टर का आभार प्रकट किया।
जानकारी के अनुसार नगर में स्थित केंद्रीय जिला सहकारी बैंक शाखा सांची के प्रबंधक इमरान जाफरी को समिति व बैंक की आम सभाओं सहित बैंक के कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर तथा समय से पूर्व कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर जिले में प्रथम आने पर शाखा प्रबंधक इमरान जाफरी सहित उन सभी कर्मचारियों को कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने ट्राफी व सम्मान पत्र प्रदान करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते सम्मानित किया इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी तथा कलेक्टर श्री दुबे का आभार जताया इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन यू सिद्दीकी उपायुक्त सहकारिता पुष्पेन्द्र कुशवाह सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । तथा उन्हें बधाई देने वालों में शामिल सलामतपुर कृषि सहकारी समिति प्रबंधक कुंअर सिंह दांगी सांची प्रबंधक नरेश राजपूत दीवानगंज प्रबंधक देवेंद्र मीणा पगनेश्वर प्रबंधक नंबर मेहरा सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811