Let’s travel together.

मां नर्मदा क्षेत्र का हर कंकर शंकर है – सोमदेव महाराज

0 79

– पठरिया बालाजी धाम में नर्मदा पुराण कथा एवं यज्ञ का आयोजन, उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सनातन संस्कृति में मां नर्मदा का स्थान उच्च है, मां नर्मदा क्षेत्र का हर कंकर शंकर माना जाता है। स्वयं भगवान शिवजी ने नर्मदा जी को पृथ्वी पर भेजा है। संसार की श्रेष्ठतम नदियों से भी श्रेष्ठ नर्मदा नदी है, जिसकी श्रेष्ठता का बखान स्वयं भगवान शंकर ने किया है और अपनी पुत्री बनाया है। उदगार क्षेत्र के सिद्ध क्षेत्र पठरिया धाम पर चल रही नर्मदा पुराण कथा एवं महायज्ञ के आयोजन में कथा प्रवक्ता ने कही
पठरिया धाम में सप्तदिवसीय माँ नर्मदा पुराण कथा एवं महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। आयोजन में नर्मदा जी के महात्म्य पर प्रवचन एवं यज्ञ में हवन आहुति संस्कार के आयोजन हुए। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्ध श्री बालाजी हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचे। कथा आयोजन में विद्वान प्रवक्ता आचार्य सोमदेव महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि मां नर्मदा पुण्यदायिनी हैं। उद्गम से लेकर सागर तक बहने वाले प्रवाह के तट पर 60 करोड़ 60 हजार तीर्थस्थल विराजित है। नर्मदा का हर कंकर शंकर है, जिसे नर्मदेश्वर कहा जाता जिनकी प्राणप्रतिष्ठा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आयोजन में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी विशेष रुप से शामिल हुए तथा कार्यक्रम में दर्शन लाभ लेते हुए क्षेत्र व प्रदेश के कल्याण की कामना कर मत्था टेका। बालाजी धाम के पंडा भारतसिंह ने बताया कि यह आयोजन सर्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। कथा के आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

मंगलवार के विशेष मौके पर पठरियाधाम में श्रद्धालुओं की रही भीड़, विधायक ने मत्था टेका

गैरतगंज के सिद्ध पठरिया रामरसिया धाम बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ में मंगलवार के विशेष मौके पर दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। इस विशेष मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने मंदिर पहुंचकर माथा ठेका। मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यज्ञकर्ता मुरारी महाराज, यज्ञ आचार्य पंडित अवधेश प्रसाद तिवारी, जूना अखाड़ा के संत नागा महाराज, कथा व्यास सोमनाथ महाराज विशेष रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में दर्शनों का लाभ लेने के लिए क्षेत्र सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिदिन मंदिर पहुंच रही है। मंगलवार को विशेष मौके पर बड़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर क्षेत्रीय समाजसेवी अवध पटेल, सरपंच विक्रम पटेल एवं अभिषेक पटेल खुमारी वालो की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा आकर्षक रूप से मंदिर की साज सज्जा की गई है। कार्यक्रम के शुरुआती दौर से ही यहां विशाल मेले का भी आयोजन चल रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहुति 21 फरवरी को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811