मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम गीदगढ़ के गांव गीदगढ़ टोला पल्ले पार देर रात मोहम्मद आजम खान के 2 साल के बछड़े पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। जिससे बछड़े की मौत हो गई। सुबह जब आजम खान अपने बछड़े को पानी पिलाने के लिए गया तो बछड़ा मृत मिला। तेंदुआ ने बछड़े को काफी हद तक खा लिया था। मोहम्मद आजम खान ने बताया कि में बछड़े को 2 साल से पाल रहा था काफी बड़ा भी हो गया था लेकिन आज रात तेंदुआ ने मेरे बछड़े का शिकार कर लिया।
इससे पहले भी तेंदुआ ने गांव वालों के कई जानवरों को अपना शिकार बनाया है। तेंदुआ लगातार दीवानगंज के आसपास के गांवों दीवानगंज, गीदगढ़ ,संग्रामपुर, कयामपुर, निनोद, बरजोरपुर, नरखेड़ा, कुलहड़िया सहित आसपास के जंगलों में घूम रहा है और कई पालतू जानवरों का शिकार भी कर चुका है। तेंदुआ के बार-बार शिकार करने से कई गांवों में दहशत बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई बार पालतू जानवरों का शिकार कर चुका है इसके बावजूद भी वन विभाग का हमला तेंदुआ का रेस्क्यू नहीं कर रहा है।