Let’s travel together.

219 परीक्षा केंद्रों पर 5 हजार से ज्यादा नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

0 72

– शिक्षा विभाग ने कराया मूल्यांकन, सरकारी अमले ने किया निरीक्षण

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

नवभारत साक्षरता अभियान के तहत विकासखंड के विभिन्न साक्षरता केंद्रों पर नवसाक्षर परीक्षा मूल्यांकन रविवार को आयोजित किया गया। विकासखंड अमले219 केंद्रों पर 5 हजार से ज्यादा नवसाक्षर इस मूल्यांकन में शामिल हुए। शिक्षा विभाग के अमले ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर साक्षरता अभियान के तहत नव साक्षर बने प्रौढ़ लोगों की रविवार को परीक्षा कराई गई। जिसमें उनकी साक्षरता की दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया। विकासखंड में मूल्यांकन अभियान की तैयारी के लिए शिक्षकों, अक्षर सेवकों एवं मॉनिटरिंग कर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।

डीपीसी, एपीसी, बीआरसीसी, बीएसी, साक्षरता समन्वयक, जनशिक्षकों, संकुल समन्वयक सहित अन्य अमले ने मूल्यांकन की मॉनिटरिंग की। एपीसी विनीत दीक्षित, जिला समन्वयक डा. मेहमूद आलम, बीईओ पीसी दीवार, बीआरसीसी आलोक राजपूत एवं साक्षरता समन्वयक शिवराज यादव ने मैदानी स्तर पर विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दे रहे नव साक्षरों से संवाद किया तथा उनकी दक्षताएं देखीं। उन्होंने नव साक्षरों को अभिप्रेरित भी किया। निरीक्षण के दौरान टीम मेम्बर ने नवसाक्षरों से संवाद भी किया। विकासखंड में 219 परीक्षा केंद्रों पर 5 हजार से ज्यादा नवसाक्षर मूल्यांकन में शामिल हुए। इस मूल्यांकन में “मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा” आयोजित की गई। परीक्षा प्रातः 10 बजे से सांयकाल 5 बजे तक संचालित हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811