Let’s travel together.

कृषि महाविद्यालय रीवा में 12 करोड़ से अधिक लागत के किये जायेंगे विकास कार्य- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 38

-कन्या छात्रावास भवन तथा श्री अन्न भण्डार भवन का किया लोकार्पण

रीवा/ भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय परिसर रीवा में अवनि कन्या छात्रावास भवन तथा श्री अन्न प्रसंस्करण एवं भण्डारण भवन का लोकार्पण किया। इनका निर्माण एक करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से कराया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा कृषि महाविद्यालय 1952 से स्थापित है।

इसके भवन निर्माण तथा अधोसंरचना विकास के अन्य कार्यों की बहुत आवश्यकता है। इसके लिए बनायी गयी 12 करोड़ 37 लाख रूपये की कार्ययोजना विश्वविद्यालय से मंजूरी मिलने के बाद शीघ्र लागू होंगी। महाविद्यालय में नये संकायों के खोलने, प्राध्यापकों की नियुक्ति तथा शोध के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय विन्ध्य में श्री अन्न की वैज्ञानिक विधि से खेती के लिए बडे केन्द्र के रूप में विकसित होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कृषि महाविद्यालय को कुछ महीने पहले सुन्दर सड़क का उपहार दिया गया है इसमें शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट लगायी जायेंगी। इस सड़क के दोनों ओर महाविद्यालय वृक्षारोपण करा के हराभरा बनायें। आज 30 विस्तर कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया गया है। इससे छात्राओं को बहुत सहूलियत होगी। इस महाविद्यालय में लगभग 40 प्रतिशत छात्राएँ हैं। महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों का प्लेसमेंट शत-प्रतिशत है। उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों तथा पम्पलेट का विमोचन किया।

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलगुरू डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि श्री अन्न प्रसंस्करण केन्द्र शुरू होने से विन्ध्य के किसानों को बहुत लाभ होगा। पूरी दुनिया में श्री अन्न की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। आगे भी महाविद्यालय अनुसंधान के क्षेत्र में प्रगति करेगा। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, महाविद्यालय के डीन डॉ. संत कुमार त्रिपाठी सहित कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811