मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहा के समीप स्वीट कार ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे मोटर चालक नारायण सिंह अहिरवार निवासी तेंदुआ जिला विदिशा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस और राहगीर की मदद से घायल को पहले सांची अस्पताल भेजा गया जहां से विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ,जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया जहां पर घायल का इलाज जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।