-कमीशन बढ़ाने की मांग
बक्सवाहा से अभिषेक असाटी
केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने से मध्यप्रदेश में पेट्रोल साढ़े 9 और डीजल ₹7 प्रति लीटर तक सस्ता तक हो गया है ऐसे में लोगों को महंगाई से राहत मिली है दूसरी ओर पेट्रोल पंप के संचालक विरोध जताने लगे हैं यह विरोध कमीशन कम होने को लेकर है इसके चलते बक्सवाहा में 25 मई की शाम 7 से रात 9 बजे तक के पेट्रोल पंप 2 घंटे के लिए बंद रखे गए उसके बाद हड़ताल शुरू की गई।

ये हैं मांग
4, 5 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल पर ₹15 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की थी वही 22 मई 2022 को पेट्रोल पर 9.50 और डीजल पर ₹7 कम किए गए रेट कम करने से खुश हैं लेकिन डीलर को एक्साइज ड्यूटी की कटौती से 12 से 15लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है डीलर पेट्रोल डीजल खरीद पर एडवांस में एक्साइज ड्यूटी जमा करा देते हैं अब यह रिफंड की जानी चाहिए
जब पेट्रोल 60 और डीजल ₹50 प्रति लीटर मिलता था तब जितना कमीशन मिलता था वहीं अब मिल रहा है जबकि ईंधन की कीमतें दोगुनी हो गई है यह कमीशन बढ़ाया जाए
कमीशन बिक्री मूल्य 5% तय हो
यदि कमीशन बढ़ोतरी के संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ तो 25 मई की शाम 7 से रात 9 बजे के बीच नगर के सारे पेट्रोल पंप बंद रखकर हड़ताल की जाएगी इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी