रायसेन। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमती वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी के आदेश से कंट्रोलर श्री सुदीप तोमर के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी बेगमगंज वृत्त प्रभारी श्री रविन्द्र अहिरवार द्वारा मुखबिर सूचना कीरतपुर, रमपुरा,पटना, मझगवा, सीतापार, पडरिया स्थानों पर दबिश दी गयी जिसमे 05 प्रकरण दर्ज हुए 02 लोगो को मोके पर गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही मे 35 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त की गई एवं लगभग 200 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही 15 पाव देशी मसाला मदिरा, बीयर एवं अंग्रेज़ी मदिरा पाव भी जप्त किए गए जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 30000/- रुपये आंका गया है।

कार्यवाही मे आबकारी मुख्य आरक्षक निज़ाम खान एवं नगर सैनिकों का योगदान रहा। कार्यवाही से शराब का अवैध व्यवसाय करने वालो में हड़कंप है। पूर्व मे भी आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा समय समय पर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा चुकी है। इस प्रकार की बड़ी कार्यवाही से अवैध शराब के निर्माण विक्रय संग्रहण एवं परिवहन पर लगाम लगाने की आबकारी विभाग की लगातार कोशिश जारी है।

सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी