Let’s travel together.

नवनियुक्त कलेक्टर का पदभार ग्रहण के बाद गैरतगंज का औचक निरीक्षण, बालक छात्रावास में कमियों पर जताई नाराज़गी

0 77

राजस्व कार्यालय, सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण
– अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने बुधवार को पदभार ग्रहण करते ही गैरतगंज में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बालक छात्रावास में कमियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसके अलावा राजस्व कार्यालय एवं सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण किया, तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।


बुधवार की शाम करीब 7 बजे कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा अचानक गैरतगंज पहुंचे उन्होंने तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम पल्लवी वैद्य, तहसीलदार अम्बर पंथी, नायब तहसीलदार विशाखा चौहान से विभिन्न कार्यो के संबंध में पूछताछ की। साथ ही राजस्व रिकार्ड की विभिन्न फाइलों का अवलोकन किया। इसके बाद कलेक्टर सिविल अस्पताल पहुंचे तथा भवन का निरीक्षण सहित मरीज़ों से बातचीत कर उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल में स्टाफ की कमी होने से अवगत कराकर इसके हल की मांग की। साथ ही अस्पताल में आपातकालीन सेवा वाहनों की कमी से भी कलेक्टर को अवगत कराया गया। उन्होंने बीएमओ डॉ.अरनिष्ट लाल से अस्पताल के संबंध में जानकारी ली।

छात्रावास में मिली कमी, कलेक्टर ने जताई नाराज़गी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने शासकीय अनुसूचित जाति जनजाति सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले बच्चो से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। यहां छात्रावास अधीक्षक रणधीर सिंह रघुवंशी कर्तव्य से अनुपस्थित मिले, साथ ही छात्रावास में साफ सफाई नही होने एवं गंदगी एवं बदबू के माहौल से कलेक्टर नाराज़ हुए। उन्होंने अधीक्षक से मोबाइल पर बात कर उन्हें जमकर फटकार लगाई। छात्रावास में रहने वाले बच्चो ने बताया कि अधीक्षक कई कई दिन छात्रावास नही आते। वही सुविधाओं की भी कमी है। कलेक्टर ने छात्रावास में कमरों की जर्जर अवस्था टूटे दरवाजे के प्रति भी नाराज़गी जताई तथा निरीक्षण में साथ एसडीएम, तहसीलदार को छात्रावासो के हालत सुधार एवं इनके निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     कलेक्‍टर कन्‍याल की अध्यक्षता में जिला पेंशन फोरम की बैठक का आयोजन     |     सिकल सेल एनीमिया के उपचार के लिये प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का ही किया जाये उपयोग-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की वृहद समीक्षा की     |     वित्त विभाग से जुड़े विभागीय नीतिगत विषयों पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया विमर्श     |     वार्ड में कचरा गाड़ीयों का सभी गलियों में पहुंचने का समय निर्धारण की योजना पर कामकर लागू करेंगे – विद्यायक मुकेश टंडन     |     राज्य स्तरीय गिद्ध गणना 2025 एम पी में द्वितीय स्थान पर रहा रायसेन जिला     |     आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही में देशी एवं विदेशी मदिरा ज़ब्त      |     प्राचीन किला स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि मेला को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने लिया स्थल का जाएजा     |     अनिल चौरसिया बने श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष     |     दूल्हे ने लौटाया 5 लाख 51 हजार रुपए का टीका, दूल्हे के पिता बोले- बेटी दे दी और क्या चाहिए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811