Let’s travel together.

उपज बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कत:उपज दाम कम मिलने से लागत निकालने में भी हो रही परेशानी

0 106

 

शिवलाल यादव रायसेन

किसानों की रबी की उपज से काफी उम्मीदें रहती हैं। लेकिन उपज कृषि मंडियों में तो उपज के दाम इतने कम हैं कि किसानों को अपनी लागत निकालने भी मुश्किल पड़ रही है। वहीं सर्वर डाउन होने के कारण खरीदी केन्द्रों पर समर्थन मूल्य में अपनी उपज बेचने के लिए वह स्लॉट बुक भी नहीं कर पा रहा है। बारिश, ओले, आंधी से खराब हुई फसलों का उसे मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है।


गौरतलब है कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है।लेकिन अन्नदाता परेशान है। जिले में इस बार गेहूं की फसल पौने 3 लाख हैक्टेयर में बोई गई थी। फरवरी और मार्च माह में बारिश, आंधी और ओले की चपेट में आकर फसलें प्रभावित हुई थी। कृषि विभाग कुल रकबे का 10 प्रतिशत नुकसान मान रहा है।जबकि हकीकत में किसानों की रबी सीजन की 50 से 60 फीसदी गेंहू चने आदि की फसलें चौपट हो गई हैं।


3875 किसानों ने फसल नुकसान को लेकर जानकारी बीमा कंपनी को फोन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें से 3186 किसानों की फसल का सर्वे बीमा कंपनी द्वारा कर लिया गया है। जबकि 689 किसानों का सर्वे ही अभी तक नहीं हो सका है ग्राम पैमत के किसान राहुल गौर जगदीश पटेल द्वारका पटेल बदामी पटेल ,महू जागीर के बद्री प्रसाद सिंगरौली बाला प्रसाद सिंगरौली ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से फसलों को काफी नुकसान हुआ था।तेज हवा आंधी से फसल आड़ी पड़ गई थी। उत्पादन में काफी अंतर आया है, जहां एक एकड़ में 22 से 25 क्विंटल गेहूं निकलता था, इस बार 12 से 15 बोरे के मान से गेहूं निकल रहा है।

उपसंचालक कृषि रायसेन के अधिकारी एनपी सुमन का कहना है कि जिन किसानों ने बीमा कंपनी की टेलीफोन पर फसल बर्बाद होने की शिकायत कराई उन्हीं किसानों का सर्वे किया गया है। सर्वे कार्य अभी चल रहा है।

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आरएम सिंह का कहना है कि सर्वर डाउन होने के कारण से स्लॉट बुकिंग की समस्या आ रही थी, आठ घंटे से स्लॉट बुक हो रहे हैं। अब किसानों को कोई समस्या नहीं आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811