Let’s travel together.

राष्ट्रीय राजमार्ग सी एम राइस स्कूल के सामने गति अवरोधक की मांग हुई पूरी

0 71

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

ऐतिहासिक नगरी सांची नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले छोटे बडे वाहनों की तेज रफ्तार से हमेशा लोगो को दुर्घटना का भय लगा र हता था यहाँ तक कि नागरिकों सहित पर्यटकों को सडक पार करने भारी मशक्कत करना पडती थी तथा अनेक दुर्घटना भी घटित हो जाती थी इसके साथ ही शासकीय उमावि को शासन द्वारा सीएमराइज स्कूल का दर्जा दिया गया तबसे ही इस विद्यालय में छात्रों की सख्या हजारों पर पहुंच गई तथा स्कूल प्रबंधन को छात्रों को लाने ले जाने छै बसे भी उपलब्ध करा दी गई परन्तु इस विद्यालय के सामने सडक पार करने छोटे बडे छात्रों को काफी देर इंतजार करना पड़ता था तथा कई बार स्कूल बच्चों के साथ दुर्घटना भी घटित हो चुकी थी हालांकि अनेक बार लोगो ने विद्यालय के सामने सुरक्षा की दृष्टि से गतिअवरोधक की मांग की परन्तु किसी को सुध लेने की फुरसत नहीं मिल सकी कुछ दिन पूर्व इस गतिअवरोधक की मांग को लेकर वार्ड नं 4 के पार्षद अमित जोशी ने पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डाक्टर प्रभूराम चौधरी से मांग की थी तब उन्होंने पार्षद जोशी को आश्वस्त किया था आखिर कार विधायक डा चौधरी ने इस समस्या की गभीरता पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से स्कूल के सामने गति अवरोधक की मांग उठाई डा चौधरी के प्रयास से स्कूल के सामने गति अवरोधक निर्माण कार्य कराया गया इससे छात्रों को तो राहत मिल ही वहीं दुर्घटना की अनहोनी से भी सुरक्षा मिल जायेगी पार्षद अमित जोशी ने गतिअवरोधक निर्माण कराने पर विधायक डा चौधरी का आभार व्यक्त किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811