Let’s travel together.

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन,कल रहेंगे सभी पेट्रोल पंप दो घंटे रात्रि को बंद

0 279

अनुराग शर्मा

सीहोर। पेट्रोलिलय डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयल कंपनी द्वारा अन्यायपूर्ण नीतियों के विरोध में मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंप डीलर्स की मांगों को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंप डीलर्स ने प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप है।
इस संबंध में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी शैलेष पटेल का कहना है कि 25 मई की शाम 7 से रात 9 बजे तक पेट्रोल पंप दो घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। इसके बाद भी यदि हमारा कमीशन नहीं बढ़ा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। एक्साइज ड्यूटी घटाने से मध्यप्रदेश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। ऐसे में लोगों को महंगाई से खासी राहत मिली है। लेकिन दूसरी ओर पेट्रोल पंप के संचालक विरोध जताने में लगे हैं। उनका यह विरोध अपने कमीशन कम होने को लेकर है। इस विरोध के चलते प्रदेशभर के पेट्रोल पंप 25 मई को दो घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। प्रदेशभर में इस दिन शाम 7 से रात 9 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी यदि उनका कमीशन नहीं बढ़ा तो पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को अल्टीमेटम भी दे दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह के अनुसार इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप डीलर्स ने स्टेट लेवल को-आर्डिनेटर के सामने अपनी मांगें रख दी हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 15 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की लेकिन डीलर को इससे नुकसान हो रहा है। पेट्रोल-डीजल की खरीद पर डीलर एडवांस में एक्साइज ड्यूटी जमा करा देते हैं। अब इसे रिफंड करने की मांग भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811