जनमन ग्राम चिलवाहा का करेंगे भ्रमण, रायसेन में रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में होगें सम्मिलित
रायसेन।महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 27 जनवरी 2025 को रायसेन प्रवास पर रहेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे रायसेन जिले के जनमन ग्राम चिलवाहा पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल 12.45 बजे चिलवाहा से प्रस्थान कर दोपहर 01.05 बजे सर्किट हाउस रायसेन पहुंचेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दोपहर 01.55 बजे रायसेन में गोपालपुर स्थित रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगें तथा इसके उपरांत दोपहर 03.20 बजे राजभवन भोपाल के प्रस्थान करेंगे।