Let’s travel together.

गणतंत्र दिवस का पर्व परंपरागत रूप से समारोह पूर्वक मनाया गया,नपाध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा, विजय गांधी पर किया ध्वजा ध्वजारोहण

0 163

शरद शर्मा बैगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वज फहराया गया नगर पालिका कार्यालय पर सुबह 8 बजे नपाध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा, विजय स्तंभ गांधी बाजार मे सुबह 8:30 बजे एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल सीएम राइज उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर
जनपद अध्यक्ष रुचि सिंह ठाकुर ने ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान के बाद मार्च पास्ट से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मुख्य कार्यक्रम में पीटी प्रदर्शन, झांकी प्रदर्शन एकल एवं समूह नृत्य समूह गान आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।कृषि उपज मंडी कार्यालय पर सचिव वीरेंद्र सिंह ठाकुर तहसील कार्यालय पर एसडीएम सौरभ मिश्रा, वन परिक्षेत्र कार्यालय पर रेंजर अरविंद अहिरवार, न्यायालय में न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल, थाना परिसर में टीआई राजीव उईके, महिला बाल विकास कार्यालय पर परियोजना अधिकारी रामकुमार सोनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जांभुलकर, विधायक निवास पर विधायक देवेंद्र पटेल,
भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट, ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सुल्तानगंज में राष्ट्रीय यादव शक्ति संगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष आदि ने ध्वज फहराया।


मुख्य कार्यक्रम सीएम राइज उत्कृष्ट स्कूल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों समाजसेवी संस्थाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों आदि का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पहली बार ग्राम कोटवारों द्वारा भी मार्च पास्ट किया गया जो चर्चा नगर में होती रही
वहीं एनसीसी के छात्रों द्वारा पुलिस के साथ व्यवस्थाएं संभाली गई।
आयोजित कार्यक्रमों में पुरस्कार वितरित किए गए मार्च पास्ट में प्रथम स्थान सेंट थॉमस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर महर्षि कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रहा। पीटी प्रदर्शन में भी प्रथम स्थान सेंट थॉमस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर सीएम राइज स्कूल रहा।
झांकी प्रदर्शन में मात्र एक झांकी महर्षि कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की शामिल हुई जिसे प्रथम पुरस्कार दिया गया।


एकल नृत्य में प्रथम स्थान कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की अश्विनी गोस्वामी ने प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर एवन कान्वेंट स्कूल की दिया पटेल रहीं वहीं तीसरा स्थान नवीन शाहपुर स्कूल की अन्नया ने प्राप्त किया।
समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर और तीसरे स्थान पर सीएम राइज स्कूल रहा।
समूह गीत में प्रथम स्थान पर सीएम राइज स्कूल द्वितीय स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर और तीसरा स्थान महर्षि कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप सोनी शून्य, एवं शिक्षक दीपक कटारे ने किया। दोनों ने आपनी आवाज से मन मोह लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811