Let’s travel together.

पति की मौत पर हत्या का शक, पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

0 149

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

12-13 नवंबर 2024 की रात सांची रेलवे ट्रैक पर रंजीत सेन का शव मिला। जीआरपी पुलिस ने पहचान के बाद परिवार को सूचना दी। मृतक की पत्नी आरती सेन ने इसे हादसा नहीं, बल्कि हत्या बताया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आरती सेन का कहना है कि उनके पति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव के पास मोबाइल मिला, लेकिन उनके पति के दोनों पैर और हाथ गायब थे। उन्होंने डीएनए जांच की मांग की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
आरती ने यह भी दावा किया कि उनके पति के संजीव रघुवंशी की पत्नी सीमा रघुवंशी के साथ अवैध संबंध थे। उन्होंने शक जताया कि यह हत्या इसी वजह से की गई है। आरती ने पुलिस महानिदेशक से मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है।
परिवार का आरोप
आरती ने बताया कि रंजीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम और मोबाइल की जांच सही से नहीं की और मामले को हादसा बताने की कोशिश कर रही है।
निष्पक्ष जांच की मांग
आरती सेन ने पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस को सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करनी चाहिए और फॉरेंसिक व डीएनए जांच के जरिए मामले का हल निकालना चाहिए
यह मामला अब सांची और गंजबासौदा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811