Let’s travel together.

नवनिर्मित सड़क का हाल देख जिम्मेदारों की बोलती बंद

0 60

-निरीक्षण के दौरान पत्रकारों के सवालों से बचते दिखे ठेकेदार

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

बाजना तिराहे से हनुमान मंदिर की तरफ बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य अभी सुर्खियों में है सड़क का घटिया निर्माण जन चर्चा का विषय बना हुआ है

समाचार पत्रों में लगातार घटिया सड़क निर्माण की खबरों के प्रकाशन के बाद प्रशासन जागा वही तहसीलदार भरत पाण्डे,नगर परिषद बकस्वाहा सीएमओ महाकाली मंदिर के पास निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे साथ ही अन्य जगहों पर नवनिर्मित सड़क का हाल देखा जो महज 24 घंटों में ही अपनी जगह से गायब होती दिखी अधिकांश जगहों पर सड़क केवल राहगीरों के चलने से ही उखड़ती देखी गई।
जगह जगह सड़क के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण WMM के साथ मिट्टी का होना,रोड रोलिंग का सही प्रेशर से नहीं होना है वही निर्माण सामग्री में डामर की कमी देखी गई ठेकेदार मटेरियल में डामर की कमी का ठीकरा मटेरियल सप्लायर पर फोड़ते दिखे।
वही स्थानीय रहवासियों ने नगर परिषद सीएमओ नेहा शर्मा से सड़क क्षतिग्रस्त होने पर उक्त समस्या के निराकरण की बात कही तो सीएमओ ने जवाब देते हुए बताया कि अभी सड़क का पूर्ण निर्माण नहीं हुआ है जबकि सड़क निर्माण मटेरियल में डामर की पहले से ही कमी है अब निर्माण के बाद किस तकनीक से डामर की कमी को पूरा किया जायेगा।

इनका कहना है –
आज नवनिर्मित सड़क का मुआयना किया गया शीघ्र ही इंजीनियर को बुलाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जाँच कराई जाएगी जो तथ्य सामने निकलकर आयेंगे उसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
भरत पाण्डेय तहसीलदार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811