Let’s travel together.

प्रदूषण के कारण दो-तीन साल के बच्चे आ रहे अस्थमा की चपेट में

98

इंदौर। अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी को लेकर चिकित्सा विज्ञान लगातार शोध कर रहा है, लेकिन प्रदूषित क्षेत्रों में अब भी इस बीमारी से प्रभावित बच्चों की संख्या चुनौती बनी हुई। अधिक वाहनों की आवाजाही वाले क्षेत्र हों या औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के इलाका यहां के बच्चों में यह बीमारी अधिक सामने आ रही है।

दो-तीन साल की उम्र में ही बच्चों में इस बीमारी के लक्षण दिखने लगे हैं। लेकिन अभी भी लोगों में इसके प्रति जागरुकता नहीं आ पा रही है। अस्थमा को पहले बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था, लेकिन अब यह सभी उम्र वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। खासकर उन बच्चों में यह बीमारी फैलने का खतरा अधिक होता है, जिनके माता-पिता को किसी तरह की एलर्जी है।

अस्थमा एक लंबे समय तक चलने वाली सूजन संबंधी बीमारी है, जो फेफड़ों के वायुमार्ग को प्रभावित करती है। इसमें व्यक्ति को खांसी, सांस लेने में समस्या, घरघराहट, सीने में जकड़न जैसे लक्षण नजर आते हैं। यदि ऐसे कोई भी लक्षण होने पर डाक्टर की सलाह लेने से मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकता है। अच्छी बात यह भी है कि अब अस्थमा के इलाज के लिए नई तकनीकें भी आ चुकी हैं, जिसके माध्यम से इसके लक्षण भी जल्दी पता चल जाते हैं और इलाज भी बेहतर मिलने लगा है।

अस्थमा की बढ़ती गंभीरता के कारणों के कई घटक हैं. उनमें हवा में पर्टिकुलेट कणों में वृद्धि के साथ वायु प्रदूषण का बढ़ना, धूम्रपान, बच्चों का गलत उपचार, बचपन में वायरल संक्रमण और हेल्थकेयर पेशेवरों के बीच जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

ऐसे करें बचाव

अस्थमा को स्थायी रूप से तो ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके ट्रिगर्स पर काम करके इसे कंट्रोल में जरूर रख सकते हैं। इसके लिए अस्थमा से ग्रस्त व्यक्ति को धूल-मिट्टी से बच कर रहना चाहिए। घर में कार्पेट या अन्य चीजों पर धूल ना जमने दें। चादर, तकिया कवर को गर्म पानी से साफ करें। जिस चीज से एलर्जी और उससे दूरी बनाए। इससे अस्थमा से बचा जा सकता है।

प्रदूषण के कारण ही यह बीमारी कम उम्र के बच्चों में भी होने लगी है। कई बार घर के सदस्य बाहर स्मोकिंग कर के घर में आते हैं, लेकिन इससे भी अन्य सदस्यों को अस्थमा होने का खतरा रहता है। जिन लोगों के घर के आसपास फैक्ट्रियां है, उन्हें एयर फिल्टर लगवाना चाहिए। इससे प्रदूषण से बच पाएंगे। फिलहाल अस्थमा को लेकर लोगों में जागरुकता की आवश्यकता है।

– डा. गौरव गुप्ता, विशेषज्ञ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |     लापरवाही की हद:  नगर परिषद के ढुलमुल रवैये का खामियाजा भुगत रही वार्ड जनता, कच्ची नालियों ने बढ़ाई मुसीबत     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में  दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन     |     दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811