Let’s travel together.

चुनावों को लेकर भाजपा चुनावी मोड में, प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में बनी रणनीति

0 555

– विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के चुनाव जीतना आवश्यक- प्रभारी मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया

– जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर होटल युवराज में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा संगठन प्रभारी केशव सिंह भदौरिया, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रभारी मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि आप लोगों ने लोकसभा विधानसभा नगरीय निकाय सहित कई चुनाव पार्टी को जिताए हैं विकास का पहिया आगे बढ़ने के लिये जिले में नगर पालिका नगर परिषद, जिला,पंचायत, जनपद, पंच सरपंच जनप्रतिनिधि हमारी विचारधारा के जितना आवश्यक है। उन्होंने कहा प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालन समिति बनाई जाएगी। हमारे कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुचने का कार्य करे।
संगठन प्रभारी केशवसिंह भदौरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास में नगर निगम नगर पालिका व नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में पंचायत संस्थाओं की विकास में अहम भूमिका होती है। चुनाव में प्रत्याशी का चयन योग्यता के आधार पर हो कार्यकर्ता समन्वय के साथ चुनाव लड़े और अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में विजयी हो।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि चुनावों के लिए कानूनी एवं तकनीकी प्रभारी सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के प्रभारी सभी नगरीय निकायों में बनाये जाएंगे। जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर हितग्राही सम्मलेन हो और उन्हें सम्मानित किया जाए। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक लोंगो को जागरूक करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811