Let’s travel together.

ग्रामीणों ने तहसीलदार एवं एस डीओपी को सौंपा ज्ञापन,एक परिवार पर ग्रामीणों ने लगाया शांति भंग करने का आरोप

0 480

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी थाने के अंतर्गत ग्राम वर्धा में एक परिवार का आतंक है। पूरा गांव भयभीत है। आज सिलवानी में पहुंचकर ग्रामीणों ने तहसीलदार रामजी लाल वर्मा एवं एसडीओपी राजेश तिवारी थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर के सारी जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि एक ही परिवार द्वारा शराब के नशे में गांव वालों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करना एवं अनैतिक कार्य करने पर मना करना गांव वालों के लिए आज मुसीबत का कारण बन गया है। गांव की शासकीय जमीन पर और ट्रांसफार्मर विद्युत पर कब्जा कर लिया है। इस तरह से सारे गांव वाले परेशान हैं।
खचोरी परिवार ने अपनी ही जाति की हल्के वीर के परिवार के साथ मारपीट की गई, इसको लेकर के गांव वालों ने बीच-बचाव किया तो बीच बचाव करने वालों की ही रिपोर्ट कर दी, इसीलिए आज गांव वालों ने सामूहिक रूप से हकीकत से अवगत कराया।
ज्ञात हो कि इस परिवार का पुराना रिकॉर्ड ठीक नहीं है यह कई ग्रामों में लड़ झगड़ कर वर्धा ग्राम में आकर बस गए हैं ।उसी प्रकार यहां पर भी इनका परिवार लड़ाई झगड़े पर उतारू है। ज्ञापन देने वालों में बाबूलाल रघुवंशी, रमेश सिंह, राजेश दुबे, कृष्ण कुमार दुबे, अर्जुन सिंह, रघुवीर सिंह , अभिषेक पटेल, महेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल ,डॉ अरविंद कुशवाहा, सरपंच रामप्रवेश ठाकुर, शिव कुमार रघुवंशी ,लक्ष्मण सिंह कुशवाहा एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811