Let’s travel together.

दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी देने वाला 12वीं का स्टूडेंट अरेस्ट, पुलिस को बताया क्या था प्लान?

0 60

नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले सामने आते रहते हैं. वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक छात्र को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जिस छात्र को गिरफ्तार किया है उसने पिछले कुछ सप्ताह में राजधानी के 23 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी दी थी.छात्र से जब इस मामले में पूछताछ गई तो उसने बताया कि वो अपनी परीक्षा नहीं देना चाहता था.

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के स्कूलों को बम की धमकी देने के आरोप में 12वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की. छात्र ने बताया कि वो अपनी परीक्षा नहीं देना चाहता था, इसलिए स्कूलों को बम की धमकी देता था. बीते दिन करीब 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया था.

23 से अधिक स्कूलों को दी धमकी

पुलिस ने जिस छात्र को हिरासत में लिया है उसने पिछले कुछ सप्ताह में 23 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी दी थी, क्योंकि वह अपनी परीक्षा नहीं देना चाहता था. बृहस्पतिवार को करीब 10 शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी. वहीं इस मामले में दक्षिण जिला पुलिस ने 12वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र को पकड़ा है.

ये था मकसद

वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारियों ने कहा था कि वो विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे, लेकिन बाद में इस सम्मेलन को कैंसिल कर दिया गया. आरोपी छात्र स्कूल की परीक्षाएं नहीं देना चाहता था इसलिए उसने 23 अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. आरोपी छात्र ने दहशत फैलाने के लिए बम की धमकी देने का तरीका अपनाया. आरोपी छात्र ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए अपना आईपी पता बदल कर विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजने की साजिश रची.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811