अभिषेक असाटी बक्सवाहा
छतरपुर जिले के सबसे दूरस्थ अंचल बक्सवाहा क्षेत्र के बम्होरी गांव में विशाल निः शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 148 लोगो का निः शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 26 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जिन्हें ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया।
शिविर के संयोजक मनीष जैन ने बताया कि बम्होरी गांव के आस पास बहुत ही निर्धन ग्रामीण अंचल है। यहां गरीबों की दुखती पीड़ा को देखते हुए विगत 2002 से क्षेत्रवासियों की निः स्वार्थ सेवा के लिए नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बम्होरी में गरीबों को नेत्र ज्योति प्रदान करने के भाव से आयोजित निः शुल्क नेत्र शिविर में 148 गरीबों की जांच हुई। एवं 26 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना किया गया। शिविर में चंद्र कुमार जैन सुनील जैन सुबोध जैन संतोष जैन आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।