मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कूल्हाड़िया के पास छोला और सेमरा जोड़ पर मोटरसाइकिल और कार भिंडत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय लोधी पिता जगदीश लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी जमुनिया विदिशा से अपने घर वापस आ रहा था पीछे से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार संजय लोधी रोड पर गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कार भी अनियंत्रित होते हुए एक खंबे से टकरा गई गनीमत रही कि कार में बैठे दो व्यक्ति सुरक्षित बच गए। नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटनास्थल पर दीवानगंज चौकी से सूरज वर्मा और धर्मेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है 20 दिन के अंदर 14 दुर्घटना हो चुकी है जिसमें से 16 लोग घायल हो गए हैं तो कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post