Let’s travel together.

आर्टिफिशियल ईंटेलिजेंस की कक्षाये प्रारम्भ

0 139

बड़वानी।  मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, की रोजगारउन्मखी पाठ्यक्रम योजना के अंतर्गत बड़वानी जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में महाविद्यालय में AI & FINTECH With AI की कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है। महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ वीणा सत्य ने बताया, कि इन कक्षाओं को आईआईटी दिल्ली के द्वारा संचालित किया जा रहा है ये कोर्सेस बड्वानी जिले के विद्यार्थीयो को उच्च आधुनिक शिक्षा बडवानी मे ही उपलब्ध करवा रहे है।

कक्षाओ मे सैद्धांतिक, प्रायोगिक कक्षाये, असाईन्मेट, प्रोजेक्ट आदि शामिल होंगे। कोर्स के नोडल अधिकारी, डॉ श्याम नाईक ने बताया, कि इन कक्षाओ के लिये उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन को प्रति विद्यर्थी 20,000/- का खर्च आ रहा है, किंतु शासन द्वारा विद्यार्थीयो को ये निशुल्क ही उपलब्ध करवाये जा रहे है। आज दिनांक 3/1/25 को 2 से 4 बजे तक इन कक्षाओं की ओरिएंटेशन कक्षा महाविद्यालय के ई लर्निंग में संपन्न हुई, जिसमें आईआईटी दिल्ली से श्री राघवन सुंदरराजन ने विद्यार्थियों को AI & FINTECH With AI कोर्स के महत्व, आवश्यकता, तथा इसमें करियर की संभावनाओं के बारे में बताया । ओरिएंटेशन कक्षा में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) डॉ दिवा मिश्रा भी उपस्थित थे, उन्होंने विद्यार्थियों को इन कक्षाओं से लाभ प्राप्त करने के लिये प्रोत्साहित किया। कक्षाएं प्रति सप्ताह सोमवार से शनिवार तक 2.00 से 4.00 तक संचालित होगी।

विद्यार्थियों को इन कक्षाओं के लिए LMS पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा । रजिस्टेशन की प्रक्रिया दिनांक 4 /1/2025 को संपन्न की जाएगी । प्रत्येक विद्यार्थी का व्यक्तिगत लॉगिन होगा । विद्यार्थियों की उपस्थिति महाविद्यालय के द्वारा ही ली जाएगी । जिसे गूगल फॉर्म के माध्यम से आईआईटी दिल्ली तथा उच्च शिक्षा विभाग भोपाल भेजा जाएगा । महाविद्यालय की ओर से कक्षा मे कम्प्यूटर विशेषज्ञ पो अमित कुशवाह, अंशुल पंडित और श्री नरेंद्र डावर उपस्थित थे । ओरिएंटेशन कक्षा के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान श्री राघवन सुंदरराजन के द्वारा किया गया । जिसमें बड़वानी के विद्यार्थी त्रिलोक राणे तथा श्रुति मालवीय के द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों यह प्रशिक्षण हिंदी में भी दिया जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811