रायसेन। जिले के यशवंत नगर के निवासी और पेशे से एडवोकेट राजवेंद्र ठाकुर को पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है।
28 दिसंबर 2024 को एक महिला, जो अपने निजी मामले में विधिक सलाह लेने के उद्देश्य से आरोपी अधिवक्ता के पास गई थी, उसके साथ यह घिनौनी घटना घटी। पुलिस के अनुसार, महिला जब अधिवक्ता के कार्यालय में अकेली थी, तब आरोपी ने इस स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर राजवेंद्र ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।