Let’s travel together.

डॉ अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

0 73

-अमित शाह पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

विगत दिनों देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ विभिन्न संगठनों में नाराजगी व्याप्त है। गुरुवार को गैरतगंज के बड़ी संख्या के लोगो ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
भारत की संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित संगठनों ने गैरतगंज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल भीम आर्मी, भीम सेना, जाटव समाज संभागीय समिति, ओबीसी महासभा सहित अन्य संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर नगर के मुख्य मार्ग पर हाथों में डॉ अंबेडकर के चित्र हाथों में लिए विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। तथा एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया।

अलग-अलग संगठनो ने दिए गए ज्ञापनों में बताया गया है कि भारत की संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान निर्माता करोड़ों दलितों, पिछड़ों वंचितों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जिससे देश व प्रदेश में दलित पिछडो एवं वंचित सभा की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। गृहमंत्री की टिप्पणी दलित व पिछड़ो के प्रति भाजपा की संविधान विरोधी मानसिकता को प्रकट करती है। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है कि लोकतंत्र और संविधान को मजबूत बनाना । जिसके चलते पिछड़े समाज के जीवन में खुशहाली आए भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विरुद्ध की गई टिप्पणी अतिखेद का विषय है। उन्होंने भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अतिशीघ्र जनता से माफी मांगने और मामले की जांच कर केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। तथा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम पल्लवी वैध एवं तहसील अम्बर पंथी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर कांग्रेस से डॉ जीएस गौतम, ब्लाक अध्यक्ष लालजी ठाकुर, मदनलाल चौधरी, मोहन जाटव, खेमचंद चौरसिया, धनराज अहिरवार, भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, राजकुमार अहिरवार, रामबाबू अहिरवार, सोनू अहिरवार, धनराज अहिरवार, नेमीचंद सतोरिया,ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल धाकड़, मुकेश ठाकुर, टिंकू सासू,महेश लोधी, अरुण कुमार, आफ़ताब अली, प्रकाश कुमार, अरविंद सिंह, आकाश जाटव, मोहन कुमार‌ राजेश जाटव, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811