Let’s travel together.

सडकों से बेलगाम पशुओं पर नहीं कसी जा सकी लगाम,मुख्यमंत्री सहित प्रशासन के आदेश भी पशुमुक्त नहीं कर पा रहे सडकें

0 105

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

सडकों पर बेलगाम पशुओं के मामले मे लगाम लगाने न तो शासन न ही प्रशासन के आदेश कस पा रहे शिकंजा सडके नही हो पा रही पशु मुक्त ।
इन दिनो लगातार पशुओं का जमावड़ा सडकों पर लगा रहता है तथा पशुओं ने अपना ठिकाना सडकों को बना लिया है सडकों पर बैठने वाले पशुओं का जमघट आसानी से दिखाई दे जाता है जिससे सडकों पर दौडने वाले वाहन चालकों को मुसीबत खडी कर रहे है वैसे अधिकांश पशु रात के अंधेरे मे वाहनों की चपेट में आ जाने से काल के गाल मे समा जाते हैं हालांकि अनेक बार पशुओं से दुपहिया वाहनों के टकराने से चालक या तो मौत के मुंह में चले गए अथवा घायल अवस्था मे सडकों पर बैठने वाले पशुओं का खामियाजा भुगत रहे हैं इतना ही है चाक चौराहों पर तो स्थिति तब और बत्तर हो जाती है जब पशु खाद्य पदार्थों की दुकानों पर मुंह मारते दिखाई देते हैं इनमें सबसे अधिक सांडों का सडकों बाजारों मे खतरा बना रहता है तब और खतरा बढ़ जाता हैं जब सांडों की आपसी लडाई से दुकानदारों को तो परेशानी उठानी ही पडती है बल्कि इनके झगड़े से वाहनों का भी नुकसान होता रहता है तथा लोगों को इन पशुओं से मारने का भी भय बना रहता है तथा लोग इन पर पानी डाल कर भगाने का प्रयास भी करते आसानी से दिखाई देते है इसके साथ ही सडकों पर बैठने वाले सभी आवारा नही रहते कुछ तो पालतू रहते है परन्तु पशु मालिक इनका दूध निचोडकर भगवान भरोसे मौत के मुंह मे जाने छोड़ देते है हालांकि सरकार ने लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर जगह जगह गौशालाओं का निर्माण करा दिया परन्तु गौशालाएं भी इन पशुओं से अपने आप को दूर किये रहती हैं हालांकि सडकों से आवारा पशुओं को हटाने प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदेश जारी कर चुके है तथा प्रशासन ने भी अनेक बार आदेश जारी किए परन्तु इन पशुओं को सडक मुक्त नहीं कर सके ।हालांकि स्थानीय प्रशासन ने भी अनेक बार एनाउंसमेंट के माध्यम से पशु मालिकों को चेतावनी दी गई तथा जुर्माना करने की चेतावनी काम न आ सकी ।हालांकि अनेक बार स्थानीय प्रशासन ने सडकों से पशुओं को हटाने कर्मचारियों की तैनाती की परन्तु नतीजा कुछ नहीं निकल सका जिससे आये दिन वाहनों की चपेट में आने से पशु काल के गाल मे समा रहे हैं ।लोगों के साथ वाहनों चालकों को मुसीबते खडी कर रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811