Let’s travel together.

नीमच की घटना पर नरोत्तम मिश्रा का बयान- बुजुर्ग के मंदबुद्धि होने के कारण बनी भ्रम की स्थिति

0 583

भोपाल ।मध्यप्रदेश के नीमच में एक मानसिक रोगी बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या के मामलें में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है उन्होंने इस घटना पर कहा कि इस घटना को और किसी तरह सिरे से नहीं जोड़ना चाहिए जैसा कि उनके परिवार वालों ने बताया की वो मंदबुद्धि थे, इसलिए भ्रम की स्थिति निर्मित होती है, मामले की जांच की जा रही है।


यही मध्यप्रदेश में अब मंदिर-मस्जिद के बाद ठेले पर राजनीति शुरू हो गई है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ठेले लेकर बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पलटवार पर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जबाव दिया है, उन्होंने कहा कि ये वही कमलनाथ है जो बोलते थे की अगली 15 अगस्त का झंडा हम फहरायेंगे, अगली बैठक हमारी सीएम हाउस में होगी विधायक दल की, ऐसे ही ये कहते रहेंगे, महान भारत को बदनाम भारत कहने वाले कमलनाथ हैं, जैसे अब दिग्विजय सिंह की बातों पर लोग ध्यान नहीं देते अब इन पर भी कोई नहीं देता, वही कांग्रेस की शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक पर भी नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश में दिग्गज नेताओं की उम्र पर कटाक्ष किया है, उन्होंने कहा कि सही बात है फ़ील्ड में तो अब ये जा नहीं सकते, ये 70 वर्ष, 74 वर्ष, 76 वर्ष के है, आप उम्र देखेंगे तीनों की और लू लपट में 48 डिग्री टेंपरेचर में वे फील्ड में नहीं जा सकते और यही कारण है की कमरों में ही विधायक दल की बैठके की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811