Let’s travel together.

एक ओवर में उड़ाए 6 छक्के… हार्दिक पंड्या के फैन का कमाल धुआंधार, संजू सैमसन की कप्तानी में किया डेब्यू

0 96

एक ओवर में 6 छक्के लगाना तो क्रिकेट में अब जैसे बाएं हाथ का खेल हो चुका है. वैसे ऐसा कहना तो नहीं चाहिए क्योंकि अच्छे से अच्छे धुरंधर बल्लेबाजों के लिए अभी भी ऐसा कर पाना दूर की कौड़ी ही है. लेकिन, जिस तरह से बीते 10 दिनों के अंदर ऐसा दूसरी बार देखने को मिला, उसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है. फरवरी के अंतिम हफ्ते में आंध्र प्रदेश के वम्शी कृष्णा ने सीके नायडू ट्रॉफी के अंदर एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे और अब मार्च के पहले हफ्ते में खुद को हार्दिक पंड्या का फैन बताने वाले केरल के अभिजीत प्रवीण ने भी वही धमाका करके क्रिकेट फील्ड पर दिखाया है.

20 साल के अभिजीत प्रवीण ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कमाल नावियो यूथ ट्रॉफी अंडर-22 टूर्नामेंट में मास्टर्स क्लब की ओर से खेलते हुए किया. मुकाबला ट्राइडेंट क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ था, जिसके गेंदबाज जो. फ्रांसिस के ओवर को अभिजीत ने टारगेट किया और 6 छक्के जड़ दिए.

केरल के बल्लेबाज ने एक ओवर में 6 छक्के

अभिजीत ने फ्रांसिस की पहली दो गेंदों को लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्के के लिए मारा. इसके बाद तीसरा छक्का डीप मिडविकेट के ऊपर से लगाया. चौथा छक्का कॉर्नर के ऊपर से जबकि आखिर के दो छक्के भी लॉन्ग ऑफ के ऊपर मारे. अभिजीत ने जिस ओवर में ऐसा किया वो 30 ओवर के मुकाबले में उनकी टीम की पारी का 21वां ओवर था. अभिजीत तब 69 रन पर खेल रहे थे लेकिन एक ही ओवर में बरसाए उस 6 छक्के के बाद उनका स्कोर 105 रन हो गया. वो 52 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 10 छक्के के अलावा 2 चौके शामिल रहे. कमाल की बात ये रही कि जितने रन अभिजीत ने बनाए, उतने से ही उनकी टीम जीती भी.

हार्दिक का फैन, संजू की कप्तानी में डेब्यू

अभिजीत प्रवीण एक ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले के अलावा गेंद से भी गदर मचाते हैं. दिसंबर 2023 में जब उन्होंने संजू सैमसन की कप्तानी में सिक्किम के खिलाफ लिस्ट ए डेब्यू किया था तो उन्होंने गेंद से 3 विकेट चटकाए थे. अभिजीत को हार्दिक पंड्या और एबी डीविलियर्स का खेल पसंद हैं और वो उन्हें फॉलो भी करते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811