विदिशा। लायंस क्लब विदिशा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं। चाहे वह पर्यावरण का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, बच्चों की करियर का क्षेत्र हो, भूखे निर्धन गरीब लोगों को खाने खिलाने की बात हो, ठंड में गरीबों को गर्म कपड़े बांटने की बात हो, वृक्षारोपण की बात हो, नशा मुक्ति शराबबंदी का क्षेत्र हो, बच्चों को संस्कार देने की बात हो, डायबिटीज का परीक्षण हो, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता का क्षेत्र ऐसे ही कई प्रकल्पों में लायंस क्लब विदिशा निरंतर पीडि़त मानव की मदद करने में सेवारत है। इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा ने अपने क्लब सचिव लायन अभय राज पचौरी का जन्म दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया। क्लब सचिव ने अपना रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। लायंस साथियों सहित 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में डॉक्टर पवन सोनी सहित स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। जिसके लिए अध्यक्ष जी ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर रवि साहू, सचिव लायन अभय राज पचौरी, सचिव धर्म पत्नी लायन अनामिका पचौरी, लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन अमित सनस, कृष्णा बाई सरपंच पति विनेश मालवीय आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन डॉक्टर रवि साहू एवं आभार व्यक्त लायन के सी प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी को कॉफी पिलाई गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।