राष्ट्रीय कथाकार प्रज्ञा भारती सहित, मानस प्रवक्ता, मानस प्रचारक, साहित्य, संगीत, के साथ छात्र-छात्राओं को दिए तुलसी सम्मान अवार्ड
उदयपुरा रायसेन। नगर के प्राचीनतम श्री राम जानकी बड़ा मंदिर पर श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी के पावन जन्म महोत्सव को मंदिर के श्री श्याम शरण कोठारी जी महाराज की अध्यक्षता में मनाया गया मानस ग्रंथ एवं संत तुलसी के चित्र पट का पूजन, सुदामा शास्त्री एवं नगर पुरोहित दीपक शास्त्री ने यजमान अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष राजेश सिसोदिया, रूप सिंह राजपूत, सुदामा रघुवंशी ,दामोदर धाकड़ पूर्वशिक्षक, के माध्यम से संपन्न कराया।

मानस विद्यापीठ के तुलसी मानस सम्मान अर्पण समारोह 2026 के मुख्य मानस प्रवक्ता राष्ट्रीय कथाकार विद्या भारती वृंदावन धाम ने सत्संग सभा में अपने उद्बोधन में व्यक्त किया कि तुलसीदास जी ने मानस ग्रंथ की रचना आदर्श जीवन आदर्श राज धर्म आदर्श पारिवारिक जीवन भारत धर्म के साथ-साथ सर्वोच्च भक्ति, ज्ञान, त्याग, वैराग, तथा सदाचार की शिक्षा देने वाला स्त्री पुरुष, बालक वृद्ध, और नौजवान अमीर, गरीब ,शिक्षित ,अशिक्षित, सबके लिए समान उपयोगी काव्य के लक्षणों से युक्त साहित्य के सभी रसों का आस्वादन करने वाला चरित्र प्रधान, कल्याणकारी ग्रंथ है।

मंदिर के श्री महंत रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण दास जी ने अयोध्या धाम से डॉक्टर बृजेश दीक्षित कृषि वैज्ञानिक ने अमेरिका से संदेश भेजकर तुलसी जन्मोत्सव की सभी को बधाई प्रेषित की।
सत्संगसभा मे संत नेपाली बाबा, चकरी आश्रम शतानंद ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर बृज किशोर दास बोरास, की विशेष,रुप से उपस्थिति रही ,आचार्य सुरेंद्र शास्त्री, धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री , ने संत तुलसी के ग्रंथ को सदाचार, सेवा, त्याग, मर्यादित नैतिक मूल्य का प्रेरणा देने वाला मानव मार्गदर्शक ग्रंथ निरूपित कर,भावांजलि सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने मानस विद्यापीठ द्वारा तुलसी मानस सम्मान 2026 के अवार्ड राष्ट्रीय कथाकार प्रज्ञा भारती के साथ मानस प्रवक्ता सत्यनारायण शास्त्री अर्जुन भार्गव उदयपुर उदयपुर लक्ष्मण प्रसाद पचोरी नरसिंहपुर राजेंद्र भार्गव शिक्षक सिलवानी मानस प्रचारक ओमप्रकाश बड़ी रामनारायण रघुवंशी पूर्व पुलिस अधिकारी नर्मदा पुरम कंछेदी लाल नरसिंहपुर एवंसंगीत के क्षेत्र में सेवा देने वाले सुदामा रघुवंशी सरस्वती संगीत विद्यालय उदयपुर मनमोहन शर्मा भगवान दास बैरागी एवं मुकेश विश्वकर्मा संगीत शिक्षक प्रदान किये एवं सांदीपनि विद्यालय के छात्र एवं कन्या शाला उदयपुरा- की छात्राओं को भी सम्मान पत्र भेंट किए गए।

मंच का सफल संचालन अधिवक्ता चतुरनारायण रघुवंशी द्वारा एवं आभार प्रदर्शन नगर के समाजसेवी ब्रजगोपाल लोया द्वारा किया गया, तुलसी जन्मोत्सव कार्यक्रम में नर्मदा पुरुष पुरम नरसिंहपुर एवं बाड़ी बरेली सिलवानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में मानस प्रेमी श्रोताओं सहित नगर के शिवनारायण मालानी, केशव पटेल, कुलदीप बिश्नोई, प्रभाकर मेहरा, भगवान सिंह रघुवंशी प्रकाश नारायण राय, रघुवंशी ,गोपाल वर्मा , रामस्वरूप सीओ,ओमप्रकाश साहू आदि ने सत्संग श्रवण के साथ संत ,ग्रंथ की मंगल आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया,